ट्रेन में मारपीट के मामले का महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने रेलवे से उचित कार्रवाई करने की अपील की है.

विज्ञापन

कोलकाता. तारापीठ से पूजा कर कोलकाता लौट रही एक युवती और उसका परिवार के साथ ट्रेन में मारपीट करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दायर किया है. आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने रेलवे से उचित कार्रवाई करने की अपील की है. वहीं रेलवे ने भी जांच का आश्वासन दिया है. मालूम रहे कि गरिया की रहने वाली एक युवती और उसका परिवार तारापीठ से पूजा कर ट्रेन से कोलकाता लौट रहे थे. बोलपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी थी कि 15-16 लड़कों का एक समूह ट्रेन में चढ़ा और बैठने को लेकर हुड़दंग मचाने लगा. युवती ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गयी. पीड़िता ने बताया कि ट्रेन के नैहाटी पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola