गोदाम में लूटपाट के इरादे से हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 1:51 AM

विज्ञापन

सिंगूर थाना अंतर्गत दिल्ली रोड के निकट नोआपाड़ा स्थित एक निजी कार्यालय के गोदाम में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पांच में से एक को स्थानीय लोगों ने दबोचा, बाकी बदमाश फरारसिंगूर थाना अंतर्गत नोआपाड़ा क्षेत्र की घटना प्रतिनिधि, हुगली सिंगूर थाना अंतर्गत दिल्ली रोड के निकट नोआपाड़ा स्थित एक निजी कार्यालय के गोदाम में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है. रविवार देर रात हथियारबंद पांच अपराधियों ने गोदाम में धावा बोल दिया और कर्मचारियों पर बंदूक तान लूटपाट का प्रयास किया. उधर, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक अपराधी को पकड़ लिया. हालांकि, उसके अन्य साथी फरार हो गये. हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप यादव (19) है. वह बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है. उसके अन्य साथियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार रात हथियारों से लैस पांच बदमाश गोदाम में घुस गये. उस वक्त कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे. बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूटपाट की कोशिश की. एक कर्मचारी ने जब विरोध किया, तो उसके सिर पर वार कर दिया. इस बीच एक अन्य कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया. सायरन की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गये और एक बदमाश को घेर लिया. इस बीच मौके पर पहुंची सिंगूर थाने की पुलिस ने उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola