बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कई अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने राज्य में UCC लागू करने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया और CAA प्रक्रिया को तेज करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने राज्य में UCC लागू करने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया. इसके अलावा, उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पात्र शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का वादा किया. इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में 'सोनार बांग्ला' का संकल्प साकार हो रहा है.

विज्ञापन

हर एक घुसपैठिए की करेंगे पहचान

गृह मंत्री ने इस ऐतिहासिक मौके पर पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की आधारशिला भी रखी. उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों को डॉ. मुखर्जी की वैचारिक विरासत का विस्तार बताया. अमित शाह ने इस दौरान नागरिकता, राष्ट्रीय अखंडता, कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को उनके विजन से जोड़ा. अमित शाह ने गरजते हुए कहा- हम हर एक घुसपैठिए की पहचान करेंगे और देश को पूरी तरह सुरक्षित बनाएंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे किये संकल्प पत्र के वादे

बंगाल में UCC कमेटी का गठन और घुसपैठ पर एक्शन अमित शाह ने अपने संबोधन में राज्य की जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा- हमने बंगाल चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में जो भी वादे किए थे, उन्हें हम तेजी से पूरा कर रहे हैं. बंगाल में UCC को लागू करने का रास्ता साफ करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया गया है. बंगाल में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola