सास-ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 16 Oct 2025 1:09 AM
दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
पत्नी को घर ले जाने के लिए आरोपी पहुंचा था ससुराल
संवाददाता, कोलकाता.
दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी की पिटाई की और उसे बचाने आये सास-ससुर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के अनुसार, दोलबाड़ी इलाके की रहने वाली सुष्मिता नस्कर की शादी कुछ वर्ष पहले कालीदास नस्कर से हुई थी. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर सुष्मिता अपने मायके लौट आयी थी. परिवारवालों का आरोप है कि कालीदास अक्सर पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. मंगलवार की रात कालीदास अचानक ससुराल पहुंचा और पत्नी से घर लौटने को कहा. पत्नी ने मना किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. आरोप है कि इसके बाद उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की. पत्नी को बचाने आये ससुर और सास पर भी उसने धारदार हथियार से वार कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी.
कुलतली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कालीदास को हिरासत में ले लिया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पत्नी, ससुर और सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










