आरोपियों ने कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की साजिश पहले से रची थी : पुलिस

Updated:
विज्ञापन
आरोपियों ने कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की साजिश पहले से रची थी : पुलिस

दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की साजिश मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा उर्फ पापाई उर्फ मैंगो (31) एवं उसके दो अन्य साथियों कॉलेज छात्र जैब अहमद (19) और परमित मुखर्जी (20) ने काफी पहले से रची थी.

विज्ञापन

मुख्य आरोपी मनोजीत पद से बर्खास्त व अन्य दो कॉलेज से किये गये निष्कासित

संवाददाता, कोलकातादक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की साजिश मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा उर्फ पापाई उर्फ मैंगो (31) एवं उसके दो अन्य साथियों कॉलेज छात्र जैब अहमद (19) और परमित मुखर्जी (20) ने काफी पहले से रची थी. लालबाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्र बताते हैं कि पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा की नजर पीड़ित छात्रा पर काफी पहले से थी. उसकी प्रेमिका के उसे छोड़ देने के बाद से मनोजीत की बुरी नजर इस छात्रा पर थी. यहां तक कि पीड़ित छात्रा ने भी अपनी शिकायत में कहा था कि मनोजीत ने उससे कहा था कि उसने (मनोजीत ने) जब पहली बार उसे (पीड़ित छात्रा को) देखा, तभी से वह उससे प्यार करने लगा था. वह किसी भी हाल में उसे पाना चाहता था. पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने पूछताछ में भी इन आरोपों को स्वीकार किया है. पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि मनोजीत से साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की अन्य छात्राएं भी काफी परेशान रहा करती थीं. किसी छात्रा का दुपट्टा खींच लेना तो किसी की पीठ में हाथ फेर देना तो किसी छात्रा के गालों को खींच लेना जैसे आरोप मनोजीत पर पहले भी लगते रहे हैं. हालांकि कॉलेज में उसका वर्चस्व काफी ज्यादा होने के कारण अन्य छात्राएं यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बावजूद इसकी शिकायत थाने या कॉलेज प्रबंधन तक करने का साहस नहीं जुटा पाती थीं. पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि मनोजीत की हरकतों को उसके साथी अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करते थे और बाद में उसी फुटेज का इस्तेमाल पीड़ित छात्राओं को ‘ब्लैकमेल’करने में करते थे.

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मनोजीत व उसके साथियों द्वारा रिकॉर्ड किये गये उन वीडियो क्लिप को आरोपियों ने आगे फॉरवर्ड किया है या नहीं. उधर, कसबा गैंगरेप मामले में राज्य के शिक्षा विभाग ने भी कदम उठाया है. सूत्र बताते हैं कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्र (31) को कॉलेज के अस्थायी कर्मचारी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने अन्य दो आरोपियों कॉलेज के वर्तमान छात्र जैब अहमद (19) और परमित मुखर्जी (20) को भी कॉलेज से निष्कासित करने का आदेश दिया है. इस घटना के बाद तीनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं. वे पुलिस हिरासत में हैं. गौरतलब है कि कसबा में स्थित एक लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना गत बुधवार शाम 7.30 बजे से लेकर 10.50 के करीब हुई थी. इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने गुरुवार को कसबा थाने में आरोपियों के सांकेतिक नाम जे, एम और पी के खिलाफ चार पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola