अभिषेक ने की डायमंड हार्बर में ‘सेवा आश्रय’ की लांचिंग, कल से होगा शुरू

उक्त संसदीय क्षेत्र में करीब 70 दिनों तक चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में शामिल हुए. यह सम्मेलन आमतला स्थित समन्वय सभागार में हुआ, जिसमें करीब 1200 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. सम्मलेन के दौरान श्री बनर्जी ने अपने संसदीय क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संबंधी कार्यक्रम ‘सेवा आश्रय’ को लॉन्च किया. यह कार्यक्रम दो जनवरी से शुरू होगा. इसके तहत डायमंड हार्बर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 दिनों तक प्रतिदिन 40 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे. यानी उक्त संसदीय क्षेत्र में करीब 70 दिनों तक चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे. इसके बाद पांच अतिरिक्त दिनों में चिकित्सा सेवा को लेकर फॉलोअप किया जायेगा. यानी चिकित्सा शिविर लगाये जाने का कार्यक्रम करीब 75 दिनों तक लगातार चलेगा. उक्त चिकित्सा शिविरों में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा ही नहीं, बल्कि मुफ्त मेडिकल टेस्ट व दवा वितरण भी होगा. श्री बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष अप्रैल में पोइला बैशाख के पहले या बाद में महानगर में वह पांच हजार चिकित्सकों को लेकर सम्मेलन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




