प्लास्टिक फैक्टरी में आधी रात को लगी भयावह आग

Updated:
विज्ञापन

उक्त प्लास्टिक फैक्टरी में तिरपाल बनाया जाता है

विज्ञापन

हावड़ा. मंगलवार देर रात को हावड़ा के आमता में भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग नयी सड़क के पास स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी. उक्त प्लास्टिक फैक्टरी में तिरपाल बनाया जाता है. सूत्रों के अनुसार आग मंगलवार को आधी रात के आसपास लगी जब सब सभी सो रहे थे. हालांकि आग लगते ही शोरगुल सुन लोग उठ गये. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. एक क्षण में ही पूरी फैक्टरी आग की लपटों में घिर गयी. खबर मिलते ही दमकल के छह इंजन मौके पर पहुंचे. सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका. सुबह के समय भी धुआं निकलता देखा गया. अग्निशमन कर्मियों का मानना है कि आग बहुत तेजी से फैली क्योंकि यह एक प्लास्टिक फैक्टरी थी. यही कारण है कि काफी देर बाद भी आग पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा. रह-रह कर आग धधक उठती थी. इस घटना को लेकर इलाके के व्यापारियों में गुस्सा है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था. अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. दमकल विभाग के अधिकारी फैक्टरी के मजदूरों से बातचीत कर जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे लगी होगी.

उल्लेखनीय है कि हावड़ा के ग्रामीण ही नहीं बल्कि उत्तर हावड़ा के शहरी इलाकों में भी कई रिहायशी इलाकों में भी व कई रेसिडेंशियल बिल्डिंगों में भी प्लास्टिक के तिरपाल के कारखानों के होने का आरोप है. पिछले दिनों बाईपास से सटे एक गैराज में आग लग गयी थी. गैराज में रखी कई कारें जलकर खाक हो गयीं थीं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola