ePaper

नदिया से एक बांग्लादेशी महिला पकड़ी गयी

Updated at : 03 May 2025 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
नदिया से एक बांग्लादेशी महिला पकड़ी गयी

आरोपी का नाम फरीदा खातून (35) है. वह जेस्सोर की निवासी है.

विज्ञापन

कल्याणी. गुरुवार की रात नदिया जिला के हांसखली थाने की विशेष टीम ने निमटोला बाजार चौराहे से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम फरीदा खातून (35) है. वह जेस्सोर की निवासी है. आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि महिला बांग्लादेशी नागरिक है. वह करीब आठ महीने पहले उत्तर 24 परगना के रास्ते भारत आयी थी. फिर वह मुंबई चली गयी थी. गुरुवार को आरोपी महिला भारतीय दलालों की मदद से अवैध रूप से बांग्लादेश लौटने के लिए हांसखली थाना क्षेत्र में पहुंची थी. महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को उसे राणाघाट न्यायिक अदालत भेज दिया. हालांकि पुलिस इस घटना की जांच जारी रखे हुए है. घुसपैठिए के साथ कोई और भी भारत में आया था या नहीं और वह किस दलाल के माध्यम से भारत में आयी, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola