ePaper

कोरोना : सुगर का मरीज ठीक हुआ, कहा- परेशान न हों इसके रोगी

Updated at : 08 Apr 2020 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना : सुगर का मरीज ठीक हुआ, कहा- परेशान न हों इसके रोगी

कोरोना वायरस के 51 वर्षीय एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस के 51 वर्षीय एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. यह व्यक्ति मधुमेह (सुगर) और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद गोपी कृष्णा अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि अपने इलाज के दौरान उनका रवैया सकारात्मक रहा और मधुमेह रोगियों को तब तक चिंतित नहीं होना चाहिए, जब तक कि उनके शर्करा का स्तर नियंत्रण में हो.

उन्होंने कहा कि हालांकि वह मधुमेह से पीड़ित हैं, लेकिन उनके शर्करा का स्तर नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित लोगों के मन में डर नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो सकते हैं. उनके शर्करा का स्तर अधिक नहीं था, इसलिए उनके लिए अधिक समस्या नहीं हुई. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मधुमेह से पीड़ित किसी व्यक्ति की स्थिति नियंत्रण में है तो कोरोना वायरस के अन्य मरीजों की तरह ही मधुमेह से पीड़ित लोगों का भी इलाज हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola