कोल इंडिया के निदेशक एन कुमार का निधन

कोलकाता. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी सह कोल इंडिया के निदेशक (तकनीक) एन कुमार का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया. सुबह छह बजे के करीब उन्हें उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. […]
गौरतलब है कि मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोल इंडिया मुख्यालय लाया गया, जहां कोल इंडिया के चेयरमैन सुतीर्थ भट्टाचार्य, निदेशक (कार्मिक) आर मोहन दास के साथ-साथ बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) बीके पंडा, कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव भवानी बंद्योपाध्याय, कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) सीके दे, राष्ट्रीय कोल मजदूर संघ के अध्यक्ष पीयूष दासगुप्ता, कोल माइंस ऑथरिटी लिमिटेड एंप्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष गुरुदास बनर्जी व महासचिव बुद्धदेव सामंत व अन्य अधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व. एन कुमार का पार्थिव शरीर विमान से पटना ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










