राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करते दिखे फारूख अब्दुल्ला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : ममता बनर्जी ने लगातार दूसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में एक घटना ने विवाद पकड़ लिया जब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करते दिखे. यह दृ्श्य कैमरे में […]
विज्ञापन
कोलकाता : ममता बनर्जी ने लगातार दूसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में एक घटना ने विवाद पकड़ लिया जब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करते दिखे. यह दृ्श्य कैमरे में कैद हो गया.
गौरतलब है कि ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव , यूपी सीएम अखिलेश यादव , वित्त मंत्री अरुण जेटली, भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो मौजूद थे.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, लालू यादव के बगल में खड़े थे और फोन में बात कर रहे थे. राष्ट्रगान के दौरान सावधान खड़ा रहने का प्रावाधान है लेकिन फारूख अब्दुल्ला फोन में बात कर रहे थे. ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण में 42 मंत्री पद ने शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










