17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महानगर समन्वय समिति, कोलकाता ने किया पुरस्कृत

फोटो पेज पांच, अवश्य लगायें. संपादक जीराजभाषा सम्मान से कार्यालयों को किया पुरस्कृतशीतल प्रसाद साव को दिया गया डॉ. सैयद महफूज हसन रिजवी पुंडरीक सम्मान नयी दिल्ली/कोलकाता. केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद,नयी दिल्ली एवं महानगर समन्वय समिति, कोलकाता के तत्वावधान में पूर्व एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के राजभाषा सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ. यह आयोजन भारतीय भाषा […]

फोटो पेज पांच, अवश्य लगायें. संपादक जीराजभाषा सम्मान से कार्यालयों को किया पुरस्कृतशीतल प्रसाद साव को दिया गया डॉ. सैयद महफूज हसन रिजवी पुंडरीक सम्मान नयी दिल्ली/कोलकाता. केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद,नयी दिल्ली एवं महानगर समन्वय समिति, कोलकाता के तत्वावधान में पूर्व एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के राजभाषा सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ. यह आयोजन भारतीय भाषा परिषद सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया था. इसके उद्घाटन सत्र में हृषिकेश शरण (दिल्ली),कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश (रांची), डॉ. सत्या उपाध्याय (कोलकाता), यू थानू (कोलकाता), नगर प्रधान सीएम चंदौलिया, समिति के सलाहाकार (रांची),आशुतोष प्रसाद उपस्थित थे. सत्र का संचालन रणविजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी विशिष्ट शैली में किया. राजभाषा के विशेष कार्य संपादन के लिए मेकन (रांची), पीएनबी (पटना), ब्रिज एंड रूफ ( कोलकाता ) एवं पीएनबी (बर्दवान) को सर्वोत्कृष्ठ राजभाषा श्री शील्ड से नवाजा गया. उत्कृष्टश्री सम्मान से पीएनबी (रांची), राष्ट्रीय परीक्षण शाला (कोलकाता), ओबीसी बैंक (कोलकाता), आइओबी बैंक एवं दामोदर घाटी निगम (कोलकाता) को सम्मानित किया गया. राजभाषा गौरव सम्मान से आशुतोष प्रसाद (रांची), टी भास्कर राजू, (कोलकाता), कामेश्वर श्रीवास्तव निरंकुश (रांची), राजकुमार सिन्हा, हरेंद्र कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया. स्मृति सम्मान से डॉ. सैयद महफूज हसन रिजवी व पुंडरीक सम्मान से शीतल प्रसाद साव को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अलंकृत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गजल गायक राजेश कुमार सिंह ने अपनी गायकी से दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें