प्रेमी की मौत के 24 घंटे बाद प्रेमिका की भी गयी जान

Updated:
विज्ञापन

बागदा के चांगा चांदपुर इलाके में एक प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी है. प्रेमिका-प्रेमी के रिश्ते को लेकर लड़की के घरवाले राजी नहीं थे, जिस कारण दोनों ने बुधवार की रात को जहर पीकर जान दे दी.

विज्ञापन

शादी के लिए तैयार नहीं थे लड़की के घरवाले

संवाददाता, बनगांव

बागदा के चांगा चांदपुर इलाके में एक प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी है. प्रेमिका-प्रेमी के रिश्ते को लेकर लड़की के घरवाले राजी नहीं थे, जिस कारण दोनों ने बुधवार की रात को जहर पीकर जान दे दी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को प्रेमी की मौत हो गयी और शुक्रवार रात ही प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि लड़की के घरवाले राजी नहीं थे. उसकी शादी दूसरी जगह तय कर चुके थे. इसके पहले ही दोनों ने मिलकर एक मैदान में जाकर जहर पी ली. पहले प्रेमी की मौत हो गयी और फिर शुक्रवार रात प्रेमिका ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर, प्रेमी के परिवार ने प्रेमिका के परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola