सारधा मामला : मदन की आज होगी कोर्ट में पेशी

Updated:
विज्ञापन
सारधा मामला : मदन की आज होगी कोर्ट में पेशी

कोलकाता: सीबीआइ हिरासत की सीमा खत्म होने के बाद शुक्रवार को मदन मित्रा को फिर से अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. शुक्रवार को इसके लिए अदालत परिसर में सुरक्षा कड़ी की गयी है. मंगलवार की तरह शुक्रवार को भी कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. सीबीआइ सूत्रों के […]

विज्ञापन

कोलकाता: सीबीआइ हिरासत की सीमा खत्म होने के बाद शुक्रवार को मदन मित्रा को फिर से अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. शुक्रवार को इसके लिए अदालत परिसर में सुरक्षा कड़ी की गयी है. मंगलवार की तरह शुक्रवार को भी कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है.

सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक मदन मित्रा से गुरुवार को भी समय-समय पर पूछताछ हुई. इस दिन मदन मित्रा के व्याइस सैंपल भी लिये गये, जिसके बाद देर शाम को उन्हें फिर से सॉल्टलेक के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाने में भेजा गया. सीबीआइ अधिकारी बताते हैं कि शुक्रवार सुबह मदन मित्रा को सीबीआइ दफ्तर फिर से लाकर पूछताछ की जायेगी. अधिकारियों का कहना है कि अभी भी मंत्री से पूछताछ की जरूरत है. इसके लिए पांच दिन के लिए उन्हें फिर से हिरासत में लेने की सीबीआइ अदालत में शुक्रवार को आवेदन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola