खड़गपुर : अस्पताल में रोगी की मौत के बाद हंगामा व तोड़फोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे के मेन अस्पताल में एक रोगी की मौत का मामला खड़गपुर : खड़गपुर शहर के साउथ साइड इलाके में स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के मेन अस्पताल में एक रोगी की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया व अस्पताल मे तोड़फोड़ की. मृतक […]
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व रेलवे के मेन अस्पताल में एक रोगी की मौत का मामला
खड़गपुर : खड़गपुर शहर के साउथ साइड इलाके में स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के मेन अस्पताल में एक रोगी की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया व अस्पताल मे तोड़फोड़ की. मृतक का नाम एस शंकर राव (28) है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान और खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम, मनोरंजन प्रधान अस्पताल पहुंचे.
मृतक के परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में आश्वासन मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी. श्री प्रधान का कहना है कि घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनायी जायेगी. कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










