सब्जी उत्पादन में सबसे आगे पश्चिम बंगाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

2018-19 में राज्य में सब्जियों का उत्पादन 2.95 करोड़ टन रहा यूपी दूसरे, एमपी तीसरे और बिहार चौथे स्थान पर कोलकाता : पश्चिम बंगाल 2018-19 में सब्जी उत्पादन में सबसे आगे रहा है. केंद्र सरकार की ओर से हाल में जारी बागवानी उत्पादन आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. राज्यवार बागवानी उत्पादन के आंकड़ों […]
विज्ञापन
2018-19 में राज्य में सब्जियों का उत्पादन 2.95 करोड़ टन रहा
यूपी दूसरे, एमपी तीसरे और बिहार चौथे स्थान पर
कोलकाता : पश्चिम बंगाल 2018-19 में सब्जी उत्पादन में सबसे आगे रहा है. केंद्र सरकार की ओर से हाल में जारी बागवानी उत्पादन आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. राज्यवार बागवानी उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में पश्चिम बंगाल में सब्जियों का उत्पादन 2.95 करोड़ टन रहा. इस दौरान यह देश में किसी राज्य में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन है. उत्तर प्रदेश इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा. उत्तर प्रदेश में सब्जी उत्पादन 2.77 करोड़ टन रहा.
इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 2.77 करोड़ टन के उत्पादन के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा था. उस समय उत्तर प्रदेश 2.83 करोड़ टन के उत्पादन के साथ शीर्ष पर रहा था. आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में देश में कुल सब्जी उत्पादन में पश्चिम बंगाल का हिस्सा 15.9 प्रतिशत रहा. कुल सब्जी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 14.9 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का 9.6 प्रतिशत, बिहार का नौ प्रतिशत और गुजरात का 6.8 प्रतिशत रहा.
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कृषि सलाहकार प्रदीप कुमार मजुमदार ने कहा कि यह एक बेहतरीन उपलब्धि है और इसका श्रेय राज्य के किसानों को जाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशन में वह किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. इससे अंतत: उत्पादन भी बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










