ममता-मोदी की सेटिंग से हुआ सीबीआइ अधिकारियों का तबादला : अधीर चौधरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन कर रहीं ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के साथ राजभवन में जाकर सेटिंग कर ली हैं. वह अब दिखावे के लिए विरोध कर रही हैं. मोदी के साथ हुई बैठक के बाद ही नारद, सारधा और रोजवैली […]
विज्ञापन
कोलकाता : कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन कर रहीं ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के साथ राजभवन में जाकर सेटिंग कर ली हैं. वह अब दिखावे के लिए विरोध कर रही हैं. मोदी के साथ हुई बैठक के बाद ही नारद, सारधा और रोजवैली मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.
ऐसा इसलिए किया गया, ताकि ममता बनर्जी को सलाखों के पीछे जाने से बचाया जा सके. पूरे मामले की जांच कहां तक पहुंची और अंत क्या होगा. इस बारे में लोग आज भी अंजान हैं. ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि अभी मोदी को ममता की जरूरत है.
उल्लेखनीय है कि सारधा मामले के जांच अधिकारी तथागत वर्द्धन व नारद मामले के जांच अधिकारी रंजीत कुमार के अलावा रोजवैली मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. हालांकि रंजीत कुमार ने अपने विभाग के अधिकारियों को पत्र देकर तबादला का विरोध किया है. अधिकारियों के इस तबादले पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने मोदी और ममता को घेरना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










