पीएम को काले झंडे दिखाने के बाद CAA एवं मोदी के बंगाल दौरे के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 2:06 PM
कोलकाता : संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ छात्रों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन यहां प्रदर्शन जारी रखा. इनमें से ज्यादातर छात्र कांग्रेस और वाम पार्टियों से संबद्ध हैं. नये कानून के किसी नागरिक के हित को नुकसान नहीं पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद इन छात्रों का प्रदर्शन यहां जारी […]
कोलकाता : संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ छात्रों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन यहां प्रदर्शन जारी रखा. इनमें से ज्यादातर छात्र कांग्रेस और वाम पार्टियों से संबद्ध हैं. नये कानून के किसी नागरिक के हित को नुकसान नहीं पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद इन छात्रों का प्रदर्शन यहां जारी है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में शनिवार से सड़कों पर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने रात भर अपना धरना जारी रखा और इस बात पर अड़े रहे कि प्रधानमंत्री के यहां से जाने तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे. प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी, जिस पर ‘मोदी वापस जाओ’ और ‘भाजपा मुर्दाबाद’ लिखा था.
इनमें से कुछ ने यहां के दर्शनीय स्थलों पर सुबह से प्रदर्शन किया और ‘विभाजनकारी’ कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की. संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भय को दूर करते हुए, मोदी ने सुबह कहा कि युवाओं के एक वर्ग को कानून को लेकर भ्रमित किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यह किसी की नागरिकता नहीं लेगा.
उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर यह साफ करना चाहता हूं कि सीएए किसी की नागरिकता लेने नहीं, बल्कि नागरिकता देने के बारे में है.’ प्रधानमंत्री शहर के दो दिन के दौरे पर आये हैं. शनिवार दोपहर मोदी के यहां पहुंचने पर उन्हें काले झंडे दिखाये गये और नारेबाजी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










