मुख्यमंत्री की चिट्ठी को सार्वजनिक करना गलत : पार्थ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : शिक्षा व्यवस्था के संबंध में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उठाये गये मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उन्हें (राज्यपाल को) लिखे गये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र को सार्वजनिक करना गलत है. यह कहना है राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेजे गये अपने पत्र […]
विज्ञापन
कोलकाता : शिक्षा व्यवस्था के संबंध में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उठाये गये मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उन्हें (राज्यपाल को) लिखे गये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र को सार्वजनिक करना गलत है.
यह कहना है राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेजे गये अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी इस संबंध में राज्यपाल के साथ बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री के इस पत्र की तस्वीर को राज्यपाल ने शनिवार को ट्वीट किया.
पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उक्त पत्र गोपनीय था. उसे सार्वजनिक करना गलत है. सच्चाई यह है कि राज्यपाल द्वारा उठाये गये मुद्दों पर वह अपने विभाग के अधिकारियों के साथ विचार करेंगे और जरूरत होने पर राज्यपाल के साथ इस बाबत चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










