दलालों पर नकेल कसेगा निगम

Updated at : 29 Dec 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
दलालों पर नकेल कसेगा निगम

कोलकाता : ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम में शिकायत दर्ज करानेवाले कुछ लोगों के घर निगम अधिकारियों के पहुंचने से पहले दलाल पहुंच जा रहे हैं. शिकायकर्ता को भयभीत व परेशान किया जा रहा है. इसका खुलासा शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम में हुआ. 111 नंबर वार्ड में गरिया के छह नंबर बस स्टैंड के […]

विज्ञापन

कोलकाता : ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम में शिकायत दर्ज करानेवाले कुछ लोगों के घर निगम अधिकारियों के पहुंचने से पहले दलाल पहुंच जा रहे हैं. शिकायकर्ता को भयभीत व परेशान किया जा रहा है. इसका खुलासा शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम में हुआ. 111 नंबर वार्ड में गरिया के छह नंबर बस स्टैंड के पास स्थित 23 बोसपाड़ा कामडहरी निवासी पृथ्वीराज लाहिड़ी ने मेयर फिरहाद हकीम को फोन पर बताया कि उनके घर के पास अवैध रूप से तीन मंजिली इमारत तैयार की गयी है.

इसकी शिकायत वह सात तारीख को टॉक टू मेयर में कर चुके हैं. इससे पहले वर्ष 2012-13 में उन्होंने निगम बोरो एग्जिक्यूटिव इंजीनियर से भी शिकायत कर चुके हैं. लेकिन निगम की ओर से अबतक कोई ठोस कदम उठाया ही नहीं गया है. थक हार कर उन्हें अब उक्त प्रोग्राम में फोन करना पड़ा.
उन्होंने बताया कि सात तारीख को फोन करने के बाद अगले ही दिन रविवार को एस मुखर्जी व मनीष सरकार नामक दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे. दोनों ने खुद को निगम कर्मी बताया. पृथ्वीराज को बताया कि आपका मकान अवैध है और इसके खिलाफ मेयर और निगम के अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. ऐसे में आपको मेयर के नाम से पत्र देना होगा. इसके लिए पृथ्वीराज को सोमवार बोरो ऑफिस बुलाया गया.
इस दौरान उन्हें कई बार फोन भी किया गया. इस पर पृथ्वीराज को संदेह हुआ और बोरो ऑफिस न जा कर शनिवार को एक बार फिर टॉक टू मेयर मे फोन कर मेयर से शिकायत की. उनका आरोप है कि टॉक टू मेयर में फोन करने के बाद दलाल सक्रिय हो गये हैं और निगम के अधिकारियों के पहुंचने से पहले वे पहुंच जा रहे हैं.
औचक निरीक्षण करेंगे
फोन पर पृथ्वीराज की शिकायत को सुनने के बाद नाराज मेयर ने कहा कि वह इस घटना की जांच करायेंगे. उन्होंने आमलोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से निगम के परिसेवा पाने की कोशिश न करें और न ही दलालों को इस काम के लिए पैसे दें.
साथ ही टॉक टू मेयर में दर्ज होनेवाली शिकायतों के समाधान के लिए बोरो के डिप्टी चीफ इंजीनियर को जिम्मा लेने का निर्देश दिया. प्रोग्राम में दर्ज होनेवाली शिकायतों का समाधान हो रहा है या नहीं, इसकी वह खुद जांच करेंगे और जरूरत पड़ी, तो औचक निरीक्षण भी करेंगे.
मेयर साहब ! घर नहीं बनवा पा रहा, क्लब मांग रहा चार लाख रुपये
कोलकाता. कोलकाता नगर निगम में हर शनिवार को ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम के तहत मेयर फिरहाद हकीम फोन पर आम लोगों की शिकायतें सुनते हैं. इसके बाद समाधान भी करते हैं. इसी के तहत शनिवार को 119 नंबर वार्ड निवासी तरुण मंडल ने मेयर से फोन पर शिकायत की. ब्रजेन मुखर्जी रोड निवासी तरुण ने बताया कि 129 नंबर वार्ड में उनकी मां के नाम से जमीन है.
जमीन से संबंधित सभी तरह के कागजात के होते हुए भी वह वहां मकान नहीं बनवा पा रहे हैं. उन्होंने स्थानीय एक क्लब के सेक्रेटरी पर वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन पर घर बनवाने के लिए सेक्रेटरी ने चार लाख रुपये का डोनेशन मांगा है. जमीन छोड़ने के लिए भी क्लब की ओर से दबाव डाला जा रहा है.
उन्होंने 129 वार्ड के पूर्व तृणमूल पार्षद पर भी डोनेशन के लिए दबाव डालने का आरोप लगया. यह सब सुनने के बाद मेयर ने तरुण को सुझाव दिया, ‘आप अपनी जमीन पर मकान बनायें. अगर कोई परेशान कर रहा है तो स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कर निगम में आकर मिलें. बाकी वह (मेयर) समझ लेंगे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola