दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के बाद मंच पर ही फाड़ दी सीएए की प्रति

कोलकाता : मंगलवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंची मास्टर्स डिग्री की एक छात्रा ने सबके सामने सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट की प्रति फाड़ कर फेंक दी. इसको देख कर वहां बैठे सभी शिक्षक, विद्यार्थी व अधिकारी आश्चर्यचकित हो गये. मीडिया की नजर पड़ने पर एक बार तो ऐसा लगा […]
कोलकाता : मंगलवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंची मास्टर्स डिग्री की एक छात्रा ने सबके सामने सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट की प्रति फाड़ कर फेंक दी.
इसको देख कर वहां बैठे सभी शिक्षक, विद्यार्थी व अधिकारी आश्चर्यचकित हो गये. मीडिया की नजर पड़ने पर एक बार तो ऐसा लगा कि यह छात्रा एनआरसी व सीएए के विरोध में अपनी डिग्री व सर्टिफिकेट को फाड़ दी है, लेकिन बाद में इस छात्रा ने बताया कि उसे गोल्ड मेडल मिला है, यह उसकी मेहनत का फल है, वह उसने दिल से स्वीकार किया है. अपनी डिग्री या मेडल को वह क्षति नहीं पहुंचा सकती.
मास्टर्स की डिग्री लेने आयी इस गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा देवस्मिता चाैधरी का कहना है कि सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट व एनआरसी को लेकर पूरे देश में बवाल हो रहा है. इस एक्ट को विद्यार्थी भी नहीं मानना चाहते हैं. इसके प्रतिवाद में उसने मंच पर ही सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट की प्रति फाड़ दी. वह सबको यही संदेश देना चाहती है कि देश को किसी भी एक्ट के नाम से बांटा नहीं जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




