बेटे का दोस्त बन कर महिला से गैंगरेप, तस्वीरें वायरल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 1:28 AM

विज्ञापन

कल्याणी : नदिया जिला के पलाशीपाड़ा थाना के अंतर्गत गोपीनाथपुर में चार युवकों पर एक महिला से दुष्कर्म करने व वीडियो बना कर तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगा है. यह घटना नौ अक्तूबर को हुई थी. महिला ने शुक्रवार रात को पलाशीपाड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने शिकायत में बताया कि […]

विज्ञापन

कल्याणी : नदिया जिला के पलाशीपाड़ा थाना के अंतर्गत गोपीनाथपुर में चार युवकों पर एक महिला से दुष्कर्म करने व वीडियो बना कर तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगा है. यह घटना नौ अक्तूबर को हुई थी. महिला ने शुक्रवार रात को पलाशीपाड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

महिला ने शिकायत में बताया कि नौ अक्तूबर को वह पलाशीपाड़ा के राधानगर स्थित अपनी ननद के घर पर गयी थी. उस शाम घर जाने के लिए टोटो के इंतजार में राधानगर मोड़ पर खड़ी थी.

उस समय एक बाइक सवार आया और उसने खुद को उसके बेटे का दोस्त बताया. उसने कहा कि वह बाइक से उसे घर छोड़ देगा. बाइक पर बैठाने के बाद युवक उसे कालुवाटला के जंगल में ले गया, जहां तीन अन्य युवक पहले से मौजूद थे. चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसका उन्होंने वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola