भाजपा के दिये चेक को बैंक ने बताया अवैध

Updated at : 05 Nov 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के दिये चेक को बैंक ने बताया अवैध

नानूर में भाजपाकर्मी स्वरूप गोराई को मुआवजे में पार्टी ने दिया था पांच लाख का चेक पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर के भाजपा कर्मी स्वरूप गोराई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना के बाद भाजपा द्वारा मृत भाजपा कर्मी की पत्नी को पांच लाख रुपये का एक चेक दो दिन […]

विज्ञापन

नानूर में भाजपाकर्मी स्वरूप गोराई को मुआवजे में पार्टी ने दिया था पांच लाख का चेक

पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर के भाजपा कर्मी स्वरूप गोराई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना के बाद भाजपा द्वारा मृत भाजपा कर्मी की पत्नी को पांच लाख रुपये का एक चेक दो दिन पहले सौंपा गया था. इस चेक को लेकर सोमवार सुबह स्वरूप गोराई की पत्नी चायना गोराई बैंक पहुंची, जहां बैंक के अधिकारी ने बताया कि यह चेक वैध नहीं है.

इसलिए उन्होंने कोई भी राशि देने से इनकार कर दिया. इस घटना को लेकर भाजपा के खिलाफ मृतक स्वरूप गोराई की पत्नी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा जो पांच लाख रुपए का चेक उन्हें मिला था वह वैध नहीं है.

इस मामले को लेकर जिला भाजपा नेताओं का कहना है कि सटीक समय पर चेक जमा नहीं किया गया था, उसी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है. भाजपा द्वारा इस तरह के किये गए प्रताड़ना से मर्माहित मृतका की पत्नी सोमवार को जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष के पास पहुंच गयी. अनुव्रत मंडल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की तरह वे लोग रुपये देकर मृतक तृणमूल समर्थक को अपना समर्थक नहीं बताते हैं.

उन्होंने कहा कि मुआवजा के रूप में दिए पांच लाख रुपये का चेक भी भाजपा की बातों की तरह झूठा निकला. अनुव्रत मंडल ने कहा कि स्वरूप गोराई का पूरा परिवार ही तृणमूल है. भाजपा लाश को खरीद कर भाजपा का झूठा जामा पहनाकर राजनीति कर रही थी. गौरतलब है कि गत 6 सितंबर को नानूर में स्वरूप गोराई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मृतक स्वरूप गोराई को भाजपा ने अपना समर्थक बताया था, जबकि पोस्टमार्टम होने के बाद तृणमूल के जिला कमेटी के लोग स्वरूप गोराई पर तृणमूल का झंडा ओढ़ाकर उसे अपना समर्थक बताया था. मृतक परिवार की पत्नी को भाजपा नेता मुकुल राय ने चेक सौंपा था. भाजपा जिला कमेटी की ओर से पांच लाख का चेक दिया गया था, जोकि वैध नहीं निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola