सऊदी अरब में बस दुर्घटना नदिया के दो युवकों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सऊदी अरब के एक शॉपिंग मॉल में कार्य करते थे दोनों मक्का से मदीना जाने के लिए बस में हुए थे सवार कोलकाता / कल्याणी : सऊदी अरब में काम करने गये नदिया जिले के शांतिपुर स्थित कारीगरपाड़ा के दो युवकों की बस हादसे में मौत हो गयी. उनके नाम हाकिम अली कारीगर (29) और […]
विज्ञापन
सऊदी अरब के एक शॉपिंग मॉल में कार्य करते थे दोनों
मक्का से मदीना जाने के लिए बस में हुए थे सवार
कोलकाता / कल्याणी : सऊदी अरब में काम करने गये नदिया जिले के शांतिपुर स्थित कारीगरपाड़ा के दो युवकों की बस हादसे में मौत हो गयी. उनके नाम हाकिम अली कारीगर (29) और मंगल अहमद कारीगर(26) हैं. हाकीम अली के पिता मोहम्मद हनीफ ने बताया कि तीन वर्ष पहले हकीम अली, सऊदी अरब गया था. वह एक शॉपिंग मॉल में काम करता था.
उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को वह मक्का से मदीना जाने के लिए बस में सवार हुए थे. मदीना रवाना होने से पूर्व उन्होंने अपने घरवालों से फोन पर बातचीत भी की थी. इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. संपर्क नहीं होने पर दोनों के परिवार वालों ने वहां कार्यरत हकीम अली के दोस्तों के मोबाइल पर फोन किया, तब उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली.
शोक में डूबे दोनों के परिजन, शवों को वतन वापस लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. शांतिपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.अगर इस बाबत कोई शिकायत दर्ज करायी जाती है तो उनकी हर संभव मदद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










