आग से झुलस कर दंपती की मौत

Updated:
विज्ञापन

75 फीसदी से अधिक जल चुके थे दंपती हत्या है या आत्महत्या, नहीं हो पाया स्पष्ट हावड़ा : डोमजूर थाना अंतर्गत उत्तर मौरी के दासपाड़ा इलाके में एक दंपती की झुलस कर मौत हो गयी. उनके नाम अमित वर्मन (27) व रश्मि वर्मन (22) बताये गये हैं. उन्होंने खुदकुशी की है या उनकी हत्या की […]

विज्ञापन

75 फीसदी से अधिक जल चुके थे दंपती

विज्ञापन
हत्या है या आत्महत्या, नहीं हो पाया स्पष्ट
हावड़ा : डोमजूर थाना अंतर्गत उत्तर मौरी के दासपाड़ा इलाके में एक दंपती की झुलस कर मौत हो गयी. उनके नाम अमित वर्मन (27) व रश्मि वर्मन (22) बताये गये हैं. उन्होंने खुदकुशी की है या उनकी हत्या की गयी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने मृतक के दो भाइयों को हिरासत में लिया है, जबकि उनके माता-पिता फरार हैं.
जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी आठ साल पहले हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. अमित, बड़ाबाजार की एक दुकान में काम करता था. पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रश्मि के ससुरालवाले उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिसका अमित विरोध करता था. बेटे का विरोध करना माता-पिता व भाइयों को पसंद नहीं था.
अक्सर झगड़े होते थे. गुरुवार रात फिर से झगड़ा शुरू हुआ. अचानक करीब एक बजे चीखने-चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी और वहां पहुंचे. इसके बाद गंभीर रूप से जले हालत में अमित व रश्मि को हावड़ा जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गयी. दोनों 75 फीसदी से अधिक जल चुके थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola