मेरा अलग विचार, मुझे आपका दुश्मन नहीं बनाता है: राज्यपाल

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कोई व्यक्ति हमेशा किसी दूसरे व्यक्ति की बातों से सहमत ही हो और ऐसा होने से दोनों एक-दूसरे के दुश्मन नहीं बन जाते हैं. राज्यपाल का यह बयान मुर्शिदाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद दिये गये उनके बयान के […]
कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कोई व्यक्ति हमेशा किसी दूसरे व्यक्ति की बातों से सहमत ही हो और ऐसा होने से दोनों एक-दूसरे के दुश्मन नहीं बन जाते हैं. राज्यपाल का यह बयान मुर्शिदाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद दिये गये उनके बयान के तीन बाद आया है.
उन्होंने कहा था कि मुर्शिदाबाद की घटना राज्य में ‘चिंताजनक’ कानून-व्यवस्था को दिखाती है. उनका यह बयान सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को रास नहीं आया था. धनखड़ ने हावड़ा में में कहा : यह जरूरी नहीं है कि मुझे आपके हर विचार से सहमत ही होना पड़े और ऐसा होना मुझे आपका विरोधी और दुश्मन नहीं बनाता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










