कई नाइट क्लबों में पुलिस ने की छापेमारी, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मियों ने शनिवार की देर रात को महानगर के कई नाइट क्लबों में छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस ने कई नाइट क्लबों को देर रात तक बिना विशेष अनुमति के खुला पाया और उनके अंदर बार सिंगर को स्टेज पर डांस करते देखा. […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मियों ने शनिवार की देर रात को महानगर के कई नाइट क्लबों में छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस ने कई नाइट क्लबों को देर रात तक बिना विशेष अनुमति के खुला पाया और उनके अंदर बार सिंगर को स्टेज पर डांस करते देखा. पूरे मामले में पांच शिकायतें दर्ज कर इससे जुड़े कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि महानगर में हर नाइट क्लब व बार के खुलने व बंद होने का समय आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है. महानगर में डांस बार पूरी तरह से अवैध हैं. इसके बावजूद उन्हें खबर मिल रही थी कि महानगर के कई नाइट क्लब देर रात तक खुले रहते हैं. यहां तक कि उनके अंदर अवैध तरीके से बार सिंगर द्वारा डांस कराया जा रहा है.
इस जानकारी के बाद एआरएस के पुलिसकर्मियों को लेकर एक टीम बनायी गयी. टीम ने शनिवार देर रात को विभिन्न नाइट क्लब में अभियान चलाया. इस दौरान पाया गया कि न्यू मार्केट के स्वास्तिक, आनंदपुर इलाके में स्थित गुरुस और प्रगति मैदान इलाके के लैरिका में बार देर रात तक खुले थे. इसके लिए कोई विशेष अनुमति भी नहीं ली गयी थी.
उनमें बार सिंगर को डांस करते हुए देखा गया. इसके बाद इन बारों की प्रबंधन कमेटी से जुड़े सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष तक समय-समय पर महानगर के विभिन्न नाइट क्लबों में छापेमारी की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola