दुर्गापूजा में हर दिन हो सकती है बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 1:30 AM
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कोलकाता : मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दुर्गापूजा के महोत्सव के दौरान कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी. गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बहुत अधिक तो नहीं, लेकिन षष्ठी, सप्तमी और […]
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कोलकाता : मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दुर्गापूजा के महोत्सव के दौरान कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी. गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बहुत अधिक तो नहीं, लेकिन षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी को भी छिटपुट बारिश होगी, उसके बाद फिर आसमान साफ हो जायेगा. गुरुवार को पंचमी के दिन सुबह से ही कोलकाता के आसमान में बादल छाये हुए थे और हल्की बारिश भी हुई.
षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी को भी छिटपुट बारिश होगी. कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, नदिया जिले में भी रह-रह कर छिटपुट बारिश होती रहेगी. हालांकि विभाग ने ये भी पूर्वानुमान जारी किया है कि नवमी से मध्यम बारिश होगी. षष्ठी से लेकर दशमी तक दुर्गा पूजा घूमने का जो उत्साह रहता है, उस बीच इंद्रदेव बरसते रहेंगे, जिससे पूजा के उत्साह में थोड़ी कमी हो सकती है. इसे लेकर दुर्गा पूजा आयोजकों में भी चिंता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










