दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगे राष्ट्रपति बेलुरमठ जायेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 5:50 AM

विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को कोलकाता पहुंचेंगे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर की दोपहर को वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे वह राजभवन जायेंगे. शाम में 5.30 बजे वह बेलुरमठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद […]

विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को कोलकाता पहुंचेंगे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर की दोपहर को वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे वह राजभवन जायेंगे. शाम में 5.30 बजे वह बेलुरमठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात को वापस राजभवन लौटकर विश्राम करेंगे.

राष्ट्रपति एक अक्तूबर को उत्तर कोलकाता के बनहुगली में राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह एक अक्तूबर को ही शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. राष्ट्रपति के कोलकाता आने को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी है.
गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद की पश्चिम बंगाल की यह पहली यात्रा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola