ePaper

दुर्गापूजा के दौरान बंगाल के सिनेमाघरों में दिखायी जाएंगी बांग्ला फिल्में

Updated at : 27 Sep 2019 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा के दौरान बंगाल के सिनेमाघरों में दिखायी जाएंगी बांग्ला फिल्में

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा दुर्गापूजा के दौरान सभी सिनेमाघरों को प्राइम टाइम में बांग्ला फिल्में दिखाने का आदेश दिया गया है. दरअसल दुर्गापूजा के दौरान बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में रिलीज होती हैं, क्योंकि अच्छी कमाई करने का यह मौका कोई गंवाना नहीं चाहता. इस दौरान बांग्ला फिल्मों का एक तरह से हिंदी […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा दुर्गापूजा के दौरान सभी सिनेमाघरों को प्राइम टाइम में बांग्ला फिल्में दिखाने का आदेश दिया गया है. दरअसल दुर्गापूजा के दौरान बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में रिलीज होती हैं, क्योंकि अच्छी कमाई करने का यह मौका कोई गंवाना नहीं चाहता. इस दौरान बांग्ला फिल्मों का एक तरह से हिंदी फिल्मों के साथ कंपिटीशन शुरू हो जाता है, लेकिन बांग्ला फिल्मों की तुलना में हिंदी फिल्मों की कमाई ज्यादा अच्छी होती है.

टॉलीवुड फिल्म जगत के कई प्रोड्यूसरों ने अपनी फिल्मों को सिनेमा हॉल न मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद राज्य सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा. राज्य सरकार की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें लिखा हुआ है कि दुर्गापूजा के दौरान सभी सिनेमाहॉल को प्राइम टाइम में बांग्ला फिल्मों की स्क्रीनिंग करनी होगी. पिछले साल भी ऐसा ही एक फरमान जारी किया गया था और इस साल दोबारा से टॉलीवुड फिल्मों को बढ़ावा और उनका व्यापार अच्छा रखने के लिए इस तरह का नोटिस जारी किया गया है.

राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग के अतिरिक्त सचिव ने इस बारे में इस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (ईआइएमपीए) को चिट्ठी भेज दिया है. आदेश में कहा गया है कि इस संदेश को सभी सिनेमा हॉल मालिकों तक पंहुचा दें, ताकि इस साल भी उत्सव के मौसम में सभी सिनेमा हॉल में प्राइम टाइम में बांग्ला सिनेमा को ही दिखाया जाये, जिसके चलते अच्छे-अच्छे मल्टीप्लेक्स में हिंदी फिल्मों को शो दिखाने का मौका ज्यादा मिल जाता है, लेकिन इस साल पिछली बार की तुलना इस बार 5-6 बांग्ला फिल्में रिलीज हो रही हैं तो वही हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी बजट की फिल्म वार रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola