भाजपा संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश
Updated at : 23 Sep 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रदेश भाजपा को पार्टी का संगठन और मजबूत करने का निर्देश दिया है. हावड़ा के तांतबेड़िया में आरएसएस की दो दिवसीय बैठक के बाद श्री घोष ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने संगठन का […]
विज्ञापन
कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रदेश भाजपा को पार्टी का संगठन और मजबूत करने का निर्देश दिया है. हावड़ा के तांतबेड़िया में आरएसएस की दो दिवसीय बैठक के बाद श्री घोष ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने संगठन का काम और भी बढ़ाने की बात कहीं हैं. एनआरसी के संबंध में श्री घोष ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक पारित होगा. सभी हिंदुओं को नागरिकता दी जायेगी. इस संबंध में वे लोग आम लोगों में जागरूकता फैलायेंगे. एनआरसी से आतंकित होकर मृत्यु की घटना के संबंध में श्री घोष ने कहा कि एनआरसी को लेकर लोगों को आतंकित किया जा रहा है. लोगों भय फैलाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया :
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एनआरसी का विरोध किये जाने पर टिप्पणी करते हुए श्री घोष ने कहा कि सुश्री बनर्जी ने जीएसटी, तीन तालाक, नोटबंदी सभी का विरोध किया था, लेकिन एक भी नहीं रोक पायीं. इस तरह से एनआरसी लागू होने से भी नहीं रोक पायेंगी.
चिटफंड के संबंध में श्री घोष ने कहा कि पहले चिटफंड कंपनियों के रुपये दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण में लगाये जाते थे, लेकिन जब से सीबीआइ चिटफंड घोटाले की तहकीकात कर ही है, लोग चिटफंड के पैसे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. वे लोग चाहते हैं कि दुर्गापूजा श्रद्धा और भक्ति से हो. उल्लेखनीय है शनिवार से शुरू हुई आरएसएस के विचार परिवार की बैठक रविवार को समाप्त हुई. बैठक में श्री भागवत ने 37 विचार परिवार के पदाधिकारियों को संबोधित किया.
बैठक में भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय सह प्रभारी अरविंद मेनन, शिवप्रकाश जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, एसएस अहलुवालिया, मुकुल राय, राहुल सिन्हा, सायंतन बसु, सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




