जेयू के छात्र की कैंसर पीड़ित मां ने बाबुल से मांगी माफी

बर्दवान : जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ मारपीट की घटना में आरोपी छात्र की कैंसर पीड़ित मां रुपाली बल्लभ ने मंत्री से माफी मांगी. आरोपी के पिता चंदन बल्लभ बर्दवान टाउन स्कूल के शिक्षक हैं, स्कूल कैंपस में स्थित आवासन में वह रहते हैं. वे पूर्व बर्दवान के रायना थाना […]
बर्दवान : जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ मारपीट की घटना में आरोपी छात्र की कैंसर पीड़ित मां रुपाली बल्लभ ने मंत्री से माफी मांगी. आरोपी के पिता चंदन बल्लभ बर्दवान टाउन स्कूल के शिक्षक हैं, स्कूल कैंपस में स्थित आवासन में वह रहते हैं. वे पूर्व बर्दवान के रायना थाना अंतर्गत सहजपुर गांव के मूल निवासी हैं.
एक मात्र बेटे के भविष्य को लेकर दोनों चिंतित हैं. आरोपी देवांजन चटर्जी बर्दवान म्यूनिसिपल बॉयज स्कूल से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च माध्यमिक की पढ़ाई बर्दवान टाउन स्कूल से की. दंपती ने बेटे का भविष्य बेहतर करने के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय में दाखिला कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




