बिजली शुल्क को लेकर बढ़ी भाजपा-तृणमूल में तल्खी
Updated at : 12 Sep 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य में लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा है हनन : दिलीप राज्य में अशांति पैदा करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी : पार्थ कोलकाता : बिजली शुल्क को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गयी है. बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोलकाता में बिजली शुल्क ज्यादा लेने के खिलाफ प्रदर्शन और पुलिसिया […]
विज्ञापन
राज्य में लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा है हनन : दिलीप
राज्य में अशांति पैदा करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी : पार्थ
कोलकाता : बिजली शुल्क को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गयी है. बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोलकाता में बिजली शुल्क ज्यादा लेने के खिलाफ प्रदर्शन और पुलिसिया कार्रवाई की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने निंदा की है.
श्री घोष ने कहा कि कोलकाता में देश के अन्य राज्यों से ज्यादा बिजली शुल्क की जाती है. उसका विरोध किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसायी गयीं. बंगाल में जनतांत्रिक अधिकारियों का हनन हो रहा है. आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने जानबूझ कर न केवल आंसू गैस के गोले दागे, बल्कि पानी की बौछार और लाठियां भी भांजीं. उन्होंने सवाल किया कि क्यों कोलकाता में अधिक शुल्क लिये जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लगातार आंदोलन होंगे.
बिजली दर का निर्धारण राज्य सरकार नहीं करती : पार्थ
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में अशांति पैदा करना चाहती है तथा किसी न किसी रूप में राज्य को डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बिजली दर का निर्धारण राज्य सरकार नहीं करती है, बल्कि विद्युत नियामक आयोग बिजली दर का निर्धारण करता है. यदि भाजपा को कोई शिकायत है, तो वह विद्युत नियामक आयोग से इसकी शिकायत करे. इससे राज्य सरकार का कुछ भी लेना-देना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




