पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पर चलेगा इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2019 6:16 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार के बाद उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. डॉक्टरों ने उन्हें घर लौटने के लिए चिकित्सकीय रूप से स्थिर घोषित किया है. अस्पताल की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माकपा के वरिष्ठ नेता का इलाज उनके […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार के बाद उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. डॉक्टरों ने उन्हें घर लौटने के लिए चिकित्सकीय रूप से स्थिर घोषित किया है.
अस्पताल की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माकपा के वरिष्ठ नेता का इलाज उनके आवास पर जारी रहेगा. अधिकारी ने बताया, भट्टाचार्य की हालत स्थिर है. वह होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं. कुछ वक्त तक उनका इलाज उनके घर पर ही चलेगा. हम उन्हें जरूरी उपचार घर पर उपलब्ध करायेंगे. पश्चिम बंगाल के 75 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत और रक्तचाप काफी गिरने की वजह से शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. उनकी हृदय गति सामान्य है और रक्तचाप के स्तर में सुधार दिखा है.
उन्होंने बताया कि भट्टाचार्य का निमोनिया भी ठीक हो रहा है, लेकिन उनकी दवाइयां कुछ और दिन चलेंगी. माकपा के वरिष्ठ नेता 2000 से 2011 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे. वह इस साल तीन फरवरी को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखे थे. तब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में वाम मोर्चे की रैली हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










