कोलकाता में महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, मेट्रो सेवाएं बाधित

Updated at : 09 Sep 2019 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, मेट्रो सेवाएं बाधित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला के सोमवार सुबह चलती मेट्रो के सामने कूदने से नगर में मेट्रो की सेवाएं कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बाधित हुईं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को बचा लिया गया और उसे ‘कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला के सोमवार सुबह चलती मेट्रो के सामने कूदने से नगर में मेट्रो की सेवाएं कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बाधित हुईं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को बचा लिया गया और उसे ‘कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है.

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, ‘घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई, जब कवि सुभाष जा रही एक मेट्रो ट्रेन वहां स्टेशन पर पहुंच ही रही थी. दमदम और मैदान स्टेशनों के बीच दोनों ओर की ट्रेन सेवाएं सुबह 8:36 बजे तक निलंबित रहीं. महिला को वहां से निकालने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गयीं.’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और महिला से बात करने की कोशिश भी की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘मेट्रो रेलवे अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गयी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola