इंस्पेक्टर के फ्लैट में फटा गैस सिलिंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

महिला झुलसी, हालत नाजुक कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर है उक्त पुलिसकर्मी एफएसएल जांच में पता चला, सिलिंडर का पाइप था फटा और पुराना कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के हानापाड़ा में कोलकाता पुलिस की स्पेशल ब्रांच (एसबी) में कार्यरत एक पुलिस इंस्पेक्टर के फ्लैट में शुक्रवार रात गैस सिलिंडर […]
विज्ञापन
महिला झुलसी, हालत नाजुक
कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर है उक्त पुलिसकर्मी
एफएसएल जांच में पता चला, सिलिंडर का पाइप था फटा और पुराना
कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के हानापाड़ा में कोलकाता पुलिस की स्पेशल ब्रांच (एसबी) में कार्यरत एक पुलिस इंस्पेक्टर के फ्लैट में शुक्रवार रात गैस सिलिंडर विस्फोट होने से पुलिस कर्मी की पत्नी घायल हो गयीं. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला के शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जख्मी महिला का नाम साथी राय (48) है. पुलिस इंस्पेक्टर देबाशीष राय हानापाड़ा में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में रहते हैं. घटना रात 10 बजे की है. उक्त बिल्डिंग में अचानक जोर से विस्फोट हुआ. बिल्डिंग में रहनेवाले लोग डर गये. थोड़ी देर बाद पता चला कि ग्राउंड फ्लोर में विस्फोट हुआ है. वहां से जख्मी हालत में देबाशीष राय की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया. इंस्पेक्टर ने तीन बजे तड़के पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. उक्त फ्लैट के तीनों कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गये है. पुलिस को घर में रसोई रूम में कुछ जले खाद्य के तथ्य नहीं मिले. मौके पर सुबह फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी पहुंची.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी भी तरह के विस्फोटक नहीं मिले हैं. एफएसएल अधिकारी डॉ वसीम और डॉ एसके घोष के नेतृत्व में एक टीम भी वहां गयी. प्राथमिक जांच में पाया गया है कि घर की रसोई में एलपीजी के गैस से ही विस्फोट हुआ है. गैस सिलिंडर से चूल्हा के बीच का पाइप टूटा हुआ और काफी पुराना था. इधर, पीड़िता से भी पूछताछ में पता चला है कि वह उस रात रसोई में गैस जलाने गयी थी. तभी जलाते ही जोर से आग की लपटें फैलते हुए ब्लास्ट हो गया. पिछले कुछ दिनों से गैस का चूल्हा भी ठीक से काम नहीं कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




