बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated at : 06 Sep 2019 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात में एक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था. अधिकारी ने बताया, भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात में एक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

एक निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था. अधिकारी ने बताया, भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में रात के आठ बजे के बाद लाया गया. उनकी स्थिति काफी गंभीर प्रतीत हो रही है. हम उनका ईलाज आईटीयू में कर रहे हैं. उन्होंने बताया, उन्हें सांस लेने में दोपहर से शिकायत हुई और उनका रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर गया. हम जरूरी जांच कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री से अस्पताल में मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं. वह 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं. वह 2018 में अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माकपा के पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से 2018 में हट गये. वह अंतिम बार सार्वजिक रूप से तीन फरवरी को एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में यहां दिखायी दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola