विस उपचुनाव : वाम मोर्चा से गठब‍ंधन करेगी कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2019 3:47 AM

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस वाम मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी. इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से हरी झंडी मिल गयी है. प्रदेश कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमेन मित्रा इस संबंध में चर्चा करने के लिए दिल्ली गये थे. उन्होंने सोनिया […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस वाम मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी. इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से हरी झंडी मिल गयी है. प्रदेश कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमेन मित्रा इस संबंध में चर्चा करने के लिए दिल्ली गये थे.

उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया. कालियागंज, खड़गपुर और करीमपुर विधानसभा केंद्रों में होनेवाले उपचुनाव में उन्होने वाम मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को वक्त का तकाजा बताया. सोनिया को सोमेन ने बताया कि उपचुनाव में वाम मोर्चा कालियागंज और खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस को देने पर तैयार है, जबकि करीमपुर विधानसभा केंद्र पर कांग्रेस वाम मोर्चा को समर्थन करेगी है.

करीमपुर सीट 2016 के पहले से ही माकपा के कब्जे में थी. सोनिया ने सोमेन को निर्देश दिया कि अगर वाम मोर्चा नेतृत्व तैयार है, तो वह आगे बढ़ें. इस बाबत सोमेन मित्रा आगामी सोमवार को विधानभवन में प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की बैठक में सोनिया गांधी के निर्देश पर सभी के साथ चर्चा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola