जन्माष्टमी पर ‘नौका विहार’ दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2019 3:46 AM
श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी कोलकाता :श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. एक ओर मंदिर में विराजमान खाटू नरेश का फूलो से सुसज्जित श्रृंगार किया गया. वहीं कीर्तन सभागार में […]
श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
कोलकाता :श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. एक ओर मंदिर में विराजमान खाटू नरेश का फूलो से सुसज्जित श्रृंगार किया गया. वहीं कीर्तन सभागार में विशेष रूप से सजायी गयी नौका विहार की नयनाभिराम झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की मंगल बेला पर पूरे मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया. साथ ही प्रसाद स्वरूप मिल्क केक काट कर सभी ने हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा भजन भी गया. मध्य रात्रि तक मंदिर में लगभग एक हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. भगवान कृष्ण की वेशभूषा में सज कर आये नन्हे बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम का शुभारम्भ राजा अग्रवाल ने किया. तत्पश्चात भजन गायकों के क्रम में अमित चांडक, ममता बिहानी, डोली अग्रवाल, सागरिका बनर्जी, हर्षिता डिडवानिया, विक्रम अजूबा, शिव मुंधड़ा, मनोज वर्मा, सचिन केडिया व गोपाल डालमिया ने अपने भजनों के अंदाज से उपस्थित भक्तों को श्याम रंग में सराबोर कर दिया.
दमदम लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने अपने संबोधन में मंदिर निर्माण कार्य की लगभग पूर्णता व शीघ्र ही प्रथम तल पर स्थायी रूप से बाबा श्याम के विराजमान होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. अंतराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मलेन के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक दिनेश बजाज का अभिनंदन अध्यक्ष राजपाल गुप्ता ने किया. पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने खाटू नरेश की महिमा का वर्णन करते हुए सुमधुर भजनों का आनंद लिया.
कार्यक्रम में पंडित मालीराम शास्त्री, रामनरेश अग्रवाल, अमर कुमार भरतिया, रवींद्र लड़िया, सुरेश अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, स्थानीय नगर पालिका के उपचेयरमैन जयंत राय व पार्षद गीता देवी गुप्ता, सागारिका बनर्जी, वीणा दास जाना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. मंदिर के न्यासी गोविंद मुरारी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नौका विहार दर्शन के साथ साथ नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा, जिसमे सुमधुर भजन प्रस्तुत किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










