ePaper

पश्चिम बंगाल : जादवपुर विवि के छात्रों को लिखित देना होगा कि परिसर में नहीं करेंगे नशापान

Updated at : 23 Jul 2019 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : जादवपुर विवि के छात्रों को लिखित देना होगा कि परिसर में नहीं करेंगे नशापान

कोलकाता : वर्तमान शिक्षण सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाले नये छात्रों को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास के अंदर वे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और न ही शराब पीयेंगे. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यहां विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान […]

विज्ञापन

कोलकाता : वर्तमान शिक्षण सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाले नये छात्रों को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास के अंदर वे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और न ही शराब पीयेंगे.

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यहां विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी सप्ताह शुरू होगा. इंजीनियरिंग विभाग के डीन प्रोफेसर चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा, ‘सभी तीनों संकायों के छात्रों को संकल्प-पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा.’

उन्होंने कहा कि हालांकि, उल्लंघनकर्त्ताओं के लिए सजा का स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन प्रयास है कि कॉलेज और हॉस्‍टल परिसर को नशा से मुक्‍त रखा जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola