विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त ने दिया इस्तीफा

कोलकाता : विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विधाननगर नगर निगम में उन्होंने कहा कि पद पर रहने के बावजूद अगर काम नहीं करने दिया जाये, तो पद पर रहना ठीक नहीं है और इसलिए पद से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि जितने दिन रहूंगा, […]
कोलकाता : विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विधाननगर नगर निगम में उन्होंने कहा कि पद पर रहने के बावजूद अगर काम नहीं करने दिया जाये, तो पद पर रहना ठीक नहीं है और इसलिए पद से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि जितने दिन रहूंगा, चुप नहीं बैठूंगा और हर गलत कार्य का विरोध करता रहूंगा. गलत कार्य के साथ समझौता नहीं कर सकता. मैंने कुछ स्वार्थी लोगों का विरोध किया था.
राजारहाट-गोपालपुर इलाके में अवैध रूप से जलाशय भर कर निर्माण किये जा रहे थे. इसे लेकर मुख्यमंत्री समेत तमाम विभागों को सूचित किया था, लेकिन शिकायत के बाद भी सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली. फिर मुझे लगा कि यहां (मेयर पद) रहकर आंदोलन करना संभव नहीं है इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया. चेयरपर्सन और कमिशनर के साथ ही 39 पार्षदों को भी मैंने अपना इस्तीफा दिया हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




