कांकीनाड़ा-भाटपाड़ा में फिर झड़प, बमबाजी

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा और भाटपाड़ा में कुछ दिनों की शांति के बाद हिंसक झड़पें फिर शुरू हो गयी हैं. पिछले तीन दिनों से बमबाजी की घटनाओं के चलते पूरे इलाके में आतंक का माहौल बना हुआ है. सोमवार सुबह 10 बजे से अपराधियों ने कांकीनाड़ा और भाटपाड़ा के विभिन्न इलाकों […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा और भाटपाड़ा में कुछ दिनों की शांति के बाद हिंसक झड़पें फिर शुरू हो गयी हैं. पिछले तीन दिनों से बमबाजी की घटनाओं के चलते पूरे इलाके में आतंक का माहौल बना हुआ है. सोमवार सुबह 10 बजे से अपराधियों ने कांकीनाड़ा और भाटपाड़ा के विभिन्न इलाकों में भीषण बमबाजी की.
इससे कई लोगों के घायल होने की खबर है. घटना से गुस्साये लोगों ने भाटपाड़ा नगरपालिका व अस्पताल में घुसकर जमकर कर हंगामा किया. हालात को देखते हुए मौके पर जगदल थाने की पुलिस को अतिरिक्त बलों और रैफ का सहारा लेना पड़ा. उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










