दो नावों की सवारी न करें सब्यसाची

Updated at : 09 Jul 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
दो नावों की सवारी न करें सब्यसाची

भाजपा नेता मुकुल संग रविवार रात हुई सब्यसाची की बैठक पर भड़के फिरहाद, कहा कहा : जो पार्टी तृणमूल का कर रही नुकसान, उसके नेता संग कैसी दोस्ती, कैसा रिश्ता कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को पार्टी के विधायक सब्यसाची दत्ता को ‘मीर जाफर’ करार दिया. उन्होंने […]

विज्ञापन

भाजपा नेता मुकुल संग रविवार रात हुई सब्यसाची की बैठक पर भड़के फिरहाद, कहा

कहा : जो पार्टी तृणमूल का कर रही नुकसान, उसके नेता संग कैसी दोस्ती, कैसा रिश्ता
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को पार्टी के विधायक सब्यसाची दत्ता को ‘मीर जाफर’ करार दिया.
उन्होंने कहा कि जो पार्टी तृणमूल कांग्रेस का लगातार नुकसान कर रही है, उसके प्रमुख नेता मुकुल राय संग सब्यसाची दत्ता कैसी दोस्ती निभा रहे हैं. वह जितना समय मुकुल व भाजपा नेताओं संग गुजार रहे हैं, इतना समय अपने पार्टी समर्थकों के लिए निकालते, तो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी बेहतर होता. सब्यसाची लगातार पार्टी का अनुशासन भंग कर रहे हैं. मैंने पार्टी की श्रृंखला रक्षा कमेटी के सदस्यों को इस बारे में कड़ा रुख अपनाने को कहा है. फिरहाद ने कहा कि अगर सब्यसाची खुद पार्टी छोड़ दें, तो बेहतर होगा.
गौरतलब है कि इसके पहले रविवार को विधाननगर नगर निगम के पार्षदों को लेकर हुई बैठक में पार्षदों की नाराजगी सुनकर तृणमूल की श्रृंखला रक्षा कमेटी के सदस्यों की सहमति से सब्यसाची की शक्तियां छीन ली गयीं. कोई ठोस निर्णय नहीं होने तक उपमेयर तापस चट्टोपाध्याय को मेयर पद का कार्य संभालने को कहा गया है.
रविवार के बाद सोमवार को फिरहाद हकीम ने कहा कि सब्यसाची दत्ता जहां चाहें, वहां जा सकते हैं. हमें कोई परवाह नहीं है. लेकिन हम पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे. इतिहास में यह दर्ज है कि बंगाल के आखिरी स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला को मीर जाफर ने अंग्रेजों की मदद से धोखा दिया और फिर उनकी गद्दी पर कब्जा कर लिया. इसके बाद से ही गद्दारी का जिक्र करते हुए लोग मीर जाफर का नाम लेने लगे.
पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने पर होगी कार्रवाई : पार्थ
कोलकाता. राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्ता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह पार्टी या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई भी बयानबाजी करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, सब्यसाची पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गलत लोगों की संगत करने से यही होता है. गलत लोगों से अगर सुझाव लेंगे, तो गलत रास्ते पर ही जायेंगे. वहीं, सब्यसाची के बयान को हास्यास्पद करार देते हुए उन्होंने कहा कि कोई चाह कर भी ममता बनर्जी नहीं बन सकता है.
हाथ व गले में सोने की चेन पहन कर घूमनेवाले ममता बनर्जी के आंदाेलन, तप-त्याग को कहां से समझ पायेंगे. वहीं, मुकुल राय पर कटाक्ष करते हुए श्री चटर्जी ने कहा कि जब वह तृणमूल में थे, तो तृणमूल को भी गलत सलाह देते थे. अब वही काम भाजपा के लिए कर रहे हैं. इस प्रकार के लोग किसी पार्टी के नहीं होते, वे सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola