पंच तत्व में विलीन हुए बसंत कुमार बिरला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता के केवड़ातला श्मशान घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार कोलकाता : प्रसिद्ध उद्योगपति बसंत कुमार बिरला गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. केवड़ातला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. बीके बिरला के पौत्र कुमार मंगलम बिरला ने उन्हें […]
विज्ञापन
कोलकाता के केवड़ातला श्मशान घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार
कोलकाता : प्रसिद्ध उद्योगपति बसंत कुमार बिरला गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. केवड़ातला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. बीके बिरला के पौत्र कुमार मंगलम बिरला ने उन्हें मुखाग्नि दी. गौरतलब है कि बीके बिरला का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया था.
बुधवार की रात उनका पार्थिव शरीर कोलकाता लाया गया. गुरुवार दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को बिरला पार्क में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में स्वामी गिरीशानंद सरस्वती, चंद्रकांत बिरला, सिद्धार्थ बिरला, आर्यमन बिरला, राजश्री बिरला, नीरजा बिरला, नंदिनी नोपानी, शोभना भारतिया, जयश्री मोहता, मंजूश्री खेतान, अद्वैतेशा बिरला, अनन्यश्री बिरला, विदुला जालान, अंशुमान जालान, आनंद डागा, अरविंद नेवर, प्रदीप डागा, साकेत खेतान, विकास कंदोई, देवेंद्र मंत्री, श्रीकांत मंत्री, प्रकाश मोहता, नवीन भट्टर, आरके डालमिया, हर्षवर्द्धन नेवटिया, हरिमोहन बांगड़, हरिप्रसाद बुधिया, उत्सव पारीक, आरपी पंसारी, विजय दालान, जयंत सोमानी, गौतम गांगुली, राजा कृष्णम, यशवंत मिश्र, संजय सिन्हा, वी मोहन, सुशील अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, पार्षद मीनादेवी पुरोहित, जोधराज लढ़्ढा शामिल रहे. शुक्रवार को बीके बिरला की स्मृति में कला मंदिर में अपराह्न चार बजे से छह बजे तक बैठक का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




