कोलकाता : ''बांग्ला'' पर सत्ता पक्ष व विपक्ष एकजुट
Updated at : 04 Jul 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ किये जाने के संबंध में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी व विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं. बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि बंगाल का नामकरण बांग्ला होना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने यदि यह कहा है कि नाम बदलने के […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ किये जाने के संबंध में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी व विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं. बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि बंगाल का नामकरण बांग्ला होना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने यदि यह कहा है कि नाम बदलने के लिए संवैधानिक संशोधन करना होगा तो यह काम केंद्र सरकार का है. ऐसे में चाहिए कि केंद्र सरकार संविधान का संशोधन करे.
उन्होंने कहा कि नाम बदलने की मांग को केंद्र ने स्वीकार नहीं करते हुए बंगाल विधानसभा की अवहेलना की है, क्योंकि नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से विधानसभा में पारित हुआ था. वरिष्ठ तृणमूल नेता व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि केंद्र की ओर से हमेशा से ही बंगाल की उपेक्षा की जा रही है. राज्य में एक निर्वाचित सरकार है, नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से विधानसभा में पारित किया गया था ऐसे में केंद्र को आवश्यकता अनुसार इस पर कदम उठाना चाहिए.
वहीं, इस पर विधानसभा स्पीकर विमान बनर्जी ने कहा कि केंद्र को रिमाइंडर भेजा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि इस पर प्रस्ताव लाया जाता है तो विधानसभा में चर्चा संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




