राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर अंतरिम स्थगनादेश की अवधि बढ़ी

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को कलकत्ता हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक की समय सीमा को 22 जुलाई तक बढ़ा दी है. इससे पहले, 10 जुलाई तक राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया गया था. अब इस मामले में […]
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को कलकत्ता हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक की समय सीमा को 22 जुलाई तक बढ़ा दी है. इससे पहले, 10 जुलाई तक राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया गया था. अब इस मामले में अदालत 15 जुलाई से सुनवाई शुरू करेगी. मंगलवार को राजीव कुमार ने कोलकाता में रहने की अदालत की शर्त में राहत देने का आवेदन किया था. हालंकि इस आवेदन पर न्यायाधीश आशा अरोड़ा ने कोई निर्देश नहीं दिया है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 जून को सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ को बड़ा झटका लगा था. हाइकोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए सीबीआइ की ओर से दाखिल की गयी याचिका को खारिज कर दी थी. सीबीआइ ने राजीव कुमार के मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की थी. अदालत ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई तय तारीख यानी दो जुलाई होगी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने सात जून को पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के मामले में चार घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




