सांसद नुसरत जहां को रथयात्रा के लिए आमंत्रण

कोलकाता : नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं अदाकारा नुसरत जहां को कोलकाता इस्कॉन रथयात्रा के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है. गुरुवार रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा. आमंत्रण स्वीकार करने के लिए सांसद का शुक्रिया अदा करते हुए इस्कॉन के एक अधिकारी ने कहा कि वह […]
कोलकाता : नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं अदाकारा नुसरत जहां को कोलकाता इस्कॉन रथयात्रा के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है. गुरुवार रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा. आमंत्रण स्वीकार करने के लिए सांसद का शुक्रिया अदा करते हुए इस्कॉन के एक अधिकारी ने कहा कि वह प्रगतिशील मार्ग प्रशस्त कर रही हैं.
इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा कि रथयात्रा का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए शुक्रिया, आप प्रगतिशील मार्ग प्रशस्त कर रही हैं. धर्म और समावेश को लेकर अदाकारा और इस्कॉन का रुख एक सा है. इस्कॉन 1971 से रथयात्रा का आयोजन करता रहा है और यह 48वीं रथयात्रा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




