ePaper

अब तृणमूल की पार्टी बैठक में भी दिखने लगे हैं प्रशांत किशोर

Updated at : 29 Jun 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
अब तृणमूल की पार्टी बैठक में भी दिखने लगे हैं प्रशांत किशोर

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पार्टी की खराब हार को लेकर पहले हुगली, फिर नदिया और अब पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तृममूल सुप्रीमों ममता बनर्जी ने शुक्रवार दोपहर को ईएम बाईपास में स्थित तृणमूल भवन में एक बैठक की. इस बैठक में गौर करनेवाली बात यह थी कि सांसद […]

विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पार्टी की खराब हार को लेकर पहले हुगली, फिर नदिया और अब पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तृममूल सुप्रीमों ममता बनर्जी ने शुक्रवार दोपहर को ईएम बाईपास में स्थित तृणमूल भवन में एक बैठक की. इस बैठक में गौर करनेवाली बात यह थी कि सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इसमें शामिल हुए.
वे इस बैठक में लगभग आधे घंटे तक रहे, हालांकि बैठक में उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से कोई वक्तव्य नहीं रखा. बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर इसके पहले दो बार राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक कर चुके हैं. विधानसभा में भी उन्होंने गुरुवार को ममता बनर्जी व पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को तृणमूल भवन में बुलाये गये बैठक में चुनाव में खराब रिजल्ट पर ममता ने कई नेताओं को कड़ी फटकार लगाई. उन्हों‍ने कहा : पार्टी के नेता व कार्यकर्ता खुद का चेहरा आइनें में देखें, फिर आत्ममंथन कर खुद को सुधारें. वे पहले की तुलना में कितना अपने कर्तव्य से अलग हो गये हैं, उन्हें इसका पता चलेगा.
सुश्री बनर्जी ने कहा कि पार्टी में कई नेताओं के बीच आपसी विवाद के कारण पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है. इसका असर चुनाव पर पड़ा है. उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के ऐसे सदस्य अब इस समस्या के बारे में गंभीरता से सोचेंगे और इसका समाधान करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola