ePaper

सिलीगुड़ी नगर निगम का राज्य सरकार पर है 400 करोड़ रुपये बकाया : मेयर

Updated at : 28 Jun 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी नगर निगम का राज्य सरकार पर है 400 करोड़ रुपये बकाया : मेयर

शहरी विकास मंत्री ने जल्द भुगतान करने का दिया आश्वासन कोलकाता : सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार से धनराशि नहीं मिलने की वजह से विकास का काम प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर सिलीगुड़ी नगर निगम का लगभग 400 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका […]

विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने जल्द भुगतान करने का दिया आश्वासन

कोलकाता : सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार से धनराशि नहीं मिलने की वजह से विकास का काम प्रभावित हो रहा है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर सिलीगुड़ी नगर निगम का लगभग 400 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा. उन्होंने बताया कि यह सिलीगुड़ी नगर निगम के कोर बजट की राशि है. इसकी वजह से निगम के कई कार्य रुके पड़े हैं. बकाया राशि की मांग को लेकर सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने गुरुवार को शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम से मुलाकात की. बैठक के दौरान शहरी विकास मंत्री ने जल्द से जल्द धनराशि के भुगतान का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola