भाटपाड़ा में खुलीं दुकानें, लौटी रौनक
Updated at : 27 Jun 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

स्थिति हुई सामान्य, लगभग 90 प्रतिशत दुकानें खुलीं बस, ऑटो समेत अन्य वाहनों का आवागमन भी सामान्य कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा-कांकीनाड़ा में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. हिंसा की घटना के बाद से यहां लोगों में भय का माहौल था. पिछले छह दिनों से बंद जैसा माहौल रहने के बाद […]
विज्ञापन
स्थिति हुई सामान्य, लगभग 90 प्रतिशत दुकानें खुलीं
बस, ऑटो समेत अन्य वाहनों का आवागमन भी सामान्य
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा-कांकीनाड़ा में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. हिंसा की घटना के बाद से यहां लोगों में भय का माहौल था. पिछले छह दिनों से बंद जैसा माहौल रहने के बाद बुधवार को सातवें दिन जनजीवन पटरी पर आता दिखा. इलाके में चहल-पहल दिखी. श्रमिकों को मिलों में जाते हुए देखा गया. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने लगी है. भाटपाड़ा नगरपालिका का कामकाज भी शुरू हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगभग 90 प्रतिशत दुकानें खुल गयी हैं.
व्यवसायियों के दुकान पर खरीददार भी जुटने लगे. इधर स्थानीय इलाके के लोगों का कहना है कि अब लोग बाहर निकले रहे हैं. इलाके के अमित कुमार खरवार का कहना है कि कांकीनाड़ा-भाटपाड़ा में शांति का माहौल बनता दिखाई देने लगा है. वहीं विजय कुमार यादव ने बताया कि इलाके के लोग काम पर जा रहे हैं. स्कूल में बच्चों की उपस्थिति पहले की अपेक्षा बढ़ी है.
प्रशासन की तत्परता से लोगों का डर कम हुआ है. प्रतीक यादव का कहना है कि दुकानें खुल गयी हैं. लोग नित्य-प्रयोजनीय सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. मंगलवार की तुलना में बुधवार को लोगों की संख्या अधिक थी. इलाके के विकास साव का कहना है कि हिंसा के कारण यहां के लोग अपने अपने रिश्तेदारों के घर चले गये थे, वे वापस आ रहे हैं. दुर्गा साव का कहना है कि हिंसा में बहुत नुकसान हुआ है, जिसे सुधरने में समय लगेगा. अब घर की महिलाएं और बच्चे भी घर से बाहर निकलने लगे हैं. इधर बैरकपुर के डीसी डीडी अजय ठाकुर का कहना है कि स्थिति काफी हद तक स्वाभाविक हुई है. लोग काम पर जाने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




